मृत्यु दावों के पीएफ निपटारे के लिए समयसीमा घटाई
नोएडा, सितम्बर 7 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा मृत्यु दावों के निपटारे की समयसीमा को घटा दिया है। पहले इन दावों की प्रक्रिया के लिए 20 दिन की समयसीमा तय थी। वहीं, ईपीएफओ ने अब इसे घटाकर पांच दिन कर दिया है। लोगों का कहना है कि मृत्यु दावों के निपटान की समयसीमा को घटाना एक सकारात्मक कदम है। मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के लिए एक बड़ी राहत है। ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार प्रधान कार्यालय की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी हुए हैं।क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम नोएडा सुयश पांडे ने कहा कि मृतक ने यदि ई नामांकन किया था, तो नामित व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि ई नामांकन नहीं किया गया था तो आश्रित व्यक्ति को कार्यालय में आवश्यक फार्म भरकर जमा करने होंगे। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.