मृत्यु अटल सत्य, सत्कर्म मार्ग पर चलना चाहिए
बदायूं, फरवरी 16 -- बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम रिसौली के मजरा भिलौलिया में शिव मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के सातवें कथावाचक शिवांगी माधव ने राजा परीक्षित की प्रेरणादायी कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा में उन्होंने बताया कि महाभारत युद्ध के पश्चात अर्जुन पुत्र अभिमन्यु के पुत्र राजा परीक्षित हस्तिनापुर के सिंहासन पर विराजमान हुए। एक प्रसंग में ऋषि शमीक के अपमान के कारण उन्हें श्राप मिला कि सातवें दिन तक्षक नाग के दंश से उनकी मृत्यु होगी। श्राप की जानकारी मिलते ही राजा परीक्षित ने राजपाट त्यागकर गंगा तट पर संतों की शरण ली और सात दिनों तक श्रीमद्भागवत का श्रवण किया। कथावाचक ने कहा कि मृत्यु अटल सत्य है, इसलिए मनुष्य को सदैव सत्कर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवनेश कुमार यादव, ओमप्रकाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.