बांका, मई 25 -- बौंसी। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र की सांपडहर पंचायत अंतर्गत झुमरिया गांव स्थित सुनीता देवी आवासीय विद्यालय में रविवार को एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बांका सांसद गिरिधारी प्रसाद यादव ने समाज में फैली मृत्युभोज जैसी कुरीतियों एवं दिखावे के लिए किए जाने वाले पूजा-पाठ पर अनावश्यक खर्च को रोकने की अपील की। सांसद ने कहा कि आज समाज में लोग मृत्युभोज और आडंबरपूर्ण धार्मिक आयोजनों पर लाखों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर उतनी गंभीरता नहीं दिखाते। उन्होंने कहा कि यदि लोग फिजूलखर्ची छोड़कर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें, तो समाज और आने वाली पीढ़ी का भविष्य बेहतर हो सकता है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों एवं बुद्धिजीवियों से सामाजि...