पटना, जुलाई 16 -- लालू एवं तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को हाईजैक कर रखा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मजबूर हैं। उनकी पार्टी में नहीं चल रही है। मृत्युंजय तिवारी लंबे समय से मुखर होकर आरजेडी का पक्ष जनता के सामने रख रहे थे। उनके पार्टी छोड़कर जाने से आरजेडी को बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। मृत्युंजय तिवारी ने शुक्रवार को आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा। इसके बाद जारी बयान में कहा कि अब उनके जैसे समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए आरजेडी में सम्मान नहीं है। उन्होंने तेजस्वी याद...