सुल्तानपुर, मई 30 -- कादीपुर। कोतवाली के दामोदरपुर गांव के रामपूजन (50) बीते 27 मई को रोज की तरह साइकिल से मुस्तफाबाद सरैया में स्थित अपने जन सुविधा केंद्र पर जा रहे थे। वह जैसे ही गांव के पास कादीपुर दोस्तपुर मार्ग पर पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी कादीपुर लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र अमित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...