लखनऊ, मार्च 2 -- कल्याणपुर के कंचना बिहारी मार्ग पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले संविदाकर्मी परशुराम के परिजनों से सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार के घर ग्राम तरैना पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मृतक की तीन पुत्रियों के भविष्य पर चिंता जताई। उन्होंने राज्य सरकार से मृतक के आश्रितों को तुरंत आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने की मांग की। वहीं जिला अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह ने मध्यांचल विद्युत निगम की एमडी को पत्र लिखकर परिवार के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे और नौकरी की पुरजोर मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.