हाथरस, दिसम्बर 6 -- मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने मृतक शिक्षक की पत्नी को नियुक्ति पत्र दिया। कमल कांत, सहायक अध्यापक जो कि बीएलओ के रूप में विधान सभा 80 सि.राऊ में तैनात थे। जिनकी मृत्यु विषम परिस्थितियों में हो जाने के कारण परिवार को सांत्वना प्रदान की एवं अनुकंपा नियुक्ति के फलस्वरूप उनकी पत्नी नीलम शर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सि.राऊ एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। मृतक की पत्नी नीलम शर्मा को उनके आवास के पास ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय (बालक), नगर क्षेत्र सिo राऊ में तैनाती दी गयी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...