सिमडेगा, मई 17 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय में जेबा परवीण नामक युवती की हत्या मामले को लेकर विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा रविवार को कोलेबिरा पहुंचे। साथ ही मृतका के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय दिलाने के लिए वे पूरी मजबूती से साथ खड़े हैं। मृतका के परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान विधायक भूषण बाड़ा ने कोलेबिरा थाना प्रभारी की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- भवानीपुर में पांच महीने में सात हत्या, कई कांडों का अब तक खुलासान नहींपुलिस की लापरवाही उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने में हुई देरी, पोस्टमार्टम कराए जाने में देरी एवं आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो...