चाईबासा, अप्रैल 22 -- चाईबासा। चाईबासा-असुरा हाथी मंडा रोड में पिछले दिनों करंट लगने से आकाश कुमार की मौत हो गयी थी। मृतक मजदूरी का काम करता था। चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने मृतक के मधु बाजार स्थित घर जा कर उसके पिता विनय राम से मुलाकात किया। इस दौरान सहायता राशि भी प्रदान किया। प्रकाश ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात भी की। इस दौरान वार्ड पार्षद धर्मवीर सन्नी पासवान, राजीव विश्वकर्मा उर्फ लड्डू,रवि रजक, पवन साव, राकेश यादव व सोनू महतो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...