गिरडीह, अप्रैल 6 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। धुरैता पंचायत के कटरियाटांड़ गांव में सोमवार को धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव एवं माले के जिला सचिव का. अशोक पासवान ने मृतक मनोज यादव के परिजनों से मुलाकात की। नेताओं ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि जल्द से जल्द दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से पहल की जाएगी। साथ ही पार्टी की ओर से भी आर्थिक एवं अन्य सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। मौके पर पंकज यादव, शिबू यादव, किशोर यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...