देवरिया, अप्रैल 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका रोड पर आशीष गुप्ता के मकान का कार्य करने के दौरान शुक्रवार को दिन में 11 बजे दीवार गिरने से दो मजदूरों की मृत्यु हो गई थी और कई मजदूर घायल हो गए। इसमें मृतक गोविंद प्रसाद पुत्र रामजीत प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 5 जेठहसि बरियारपुर थाना बरियारपुर का निवासी था। जिसके माता- पिता अपाहिज है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व न्याय दिलाने को मजदूर व किसान संगठनों के साथी उनके घर गए। परिवार वालों ने बताया कि इस घटना के 15 दिन पहले भी एक दीवार गिरी थी, जिसकी शिकायत मजदूरों ने मकान मालिक, इंजीनियर, ठेकेदार से की थी, लेकिन उन्होंने मजदूरों से कहा कि काम करो,कुछ होता है तो सारी जिम्मेवारी उनकी होगी। उक्त लोगों की घोर लापरवाही से यह घटना घटी है। इस घटना को लेकर कल किसान मजदूर संगठन के साथी जिलाधिकारी ...