भदोही, मार्च 15 -- भदोही, संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर पासर्टी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पीपरगांव पहुंचा। इस दौरान जिंदा जले चौकीदार जैसलाल सरोज के परिजनों से मुकालात की। प्रदेश प्रभारी अरूण भारती ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जैसलाल सरोज को जिंदा जलाया गया है, वह बेहद ही हैरान करने वाला मामला है। परिवार में एक सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और आवासीय पट्टा उपलब्ध कराए जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...