अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा बैसिंग निवासी राजू यादव की मौत पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक लाख की सहायता राशि परिवार को भेजी। शनिवार को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने मृतक की पत्नी क्रांति को चेक सौपा और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह घटना गंभीर एवं संवेदनशील विषय है। प्रशासन से मांग किया कि पूरे प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान प्रदेश सचिव राम अचल यादव, रक्षाराम, राकेश यादव, राम करन यादव, लक्ष्मण यादव, राम शंकर यादव, राजेन्द्र यादव, तिलक राम यादव, संजय यादव, राम धीरज, राजेश कोरी व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.