पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। युवा जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू मंडल के निधन पर कसबा विधायक नितेश सिंह उनके आवास पर गए। राजू मंडल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस कठिन घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि राजू मंडल का निधन समाज और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...