कन्नौज, अगस्त 9 -- जलालाबाद, संवाददाता। जिला जेल में तैनात कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार को मृतक जेलकर्मी के परिजनों को अनुमन्य वित्तीय लाभ समय से उपलब्ध न कराने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश पीसी मीणा के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। जिला जेल में हेड जेल वार्डर के पद पर तैनात विजय सिंह पुत्र चेतराम की 25 फरवरी 2025 को मृत्यु हो गई थी। कर्मचारी की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को नियमानुसार पारिवारिक पेंशन, सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ), समूह बीमा योजना की धनराशि, अवकाश नकदीकरण समेत अन्य देय वित्तीय लाभ दिए जाने थे। आरोप है कि इन लाभों के भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई समय से पूरी नहीं की गई। कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार की तैनाती सहायक लेखा अधिकारी के अधीन थी और उनके पास लेखा अनुभाग का प्रभ...