बागपत, मई 18 -- खेकड़ा। क्षेत्र के नगलाबड़ी गांव निवासी विधवा महिला ने गांव के ही चार लोगों पर कमेटी के डेढ़ लाख रुपये वापस न लौटाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है रुपये मांगने पर आरोपी धमकी दे रहे है। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के नगलाबड़ी गांव का रहने वाला अनिल कुमार असम राइफल का जवान था। 10 जुलाई 2021 को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई थी। उसकी पत्नी रेखा का कहना है कि अनिल कुमार ने गांव में ज्ञानचंद के यहां कमेटी डाल रखी थी। यह भी पढ़ें- मुकदमा वापस न लेने पर दी पीड़िता को दी धमकी उसने कमेटी की प्रतिमाह किस्त का रुपया गांव के ही राहुल के खाते में डाले थे। राहुल ने खाते से रुपये निकाल कर ज्ञानचंद को दिए। कमेटी डेढ लाख रुपये की थी। पति अनिल कुमार की मौत के बाद ज्ञानचंद ने क...