मृतक चौकीदार के परिजनों से मिले सांसद पप्पू यादव
पूर्णिया, जुलाई 2 -- केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना में पदस्थापित ग्रामीण पुलिस (चौकीदार) शंकर पासवान का इलाज के दौरान हुई मौत के बाद बुधवार की शाम सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव उनके आवास नगर पंचायत चम्पानगर के रामनगर गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। सांसद पप्पू यादव ने 25 हजार रुपये का आर्थिक मदद किया तथा उनकी मांगों का समर्थन करने का भरोसा दिया। परिजनों ने सांसद को बताया कि एक जून को चम्पानगर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान शंकर पासवान पुलिस बल के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। आरोप है कि पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के बिना उन्हें संवेदनशील अभियान में भेजा गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.