गोड्डा, अप्रैल 17 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर गुरुवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित पुस्तकालय सभागार में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल से संबंधित एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वहीं जिले के अधिकार मित्रों के बीच जैकेट का वितरण किया गया। कार्यशाला का उद्धाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार, जिला जज प्रथम कुमार पवन, द्वितीय निरूपम कुमार, जिला जज तृतीय रिचा श्रीवास्तव, जिला जज पंचम नीरज विश्वकर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के सचिव दीपक कुमार, एसडीओ बैद्यनाथ उरांव, प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार झा, महासचिव योगेश चंद्र झा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- चलंत लोक अदालत व विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन इस अवसर पर प्रधान जि...