मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुशहरी, हिसं। मुशहरी थानाक्षेत्र के रोहुआ में बाबा मार्बल के पास 20 मई को प्रॉपर्टी डीलर अंकित रंजन उर्फ प्रभात झा की गोली मारकर हत्या किए जाने के सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। दूसरी तरफ प्रभात झा के परिजनों में दहशत है। मंगलवार को मृतक के भाई पंकज मिश्रा ने महुआ थाने पर जबरन एक पेपर पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उसने खुद की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पंकज ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डीजीपी विनय कुमार को ईमेल कर शिकायत की है। उसने सहयोग पोर्टल पर मंगलवार को महुआ थाना पुलिस पर कांड संख्या 534/24 के नामजद अभियुक्त अमित सिंह को बचाने का आरोप लगाया है। कहा कि 2024 में उन पर तथा उनके दोनों बेटों पर अमित सिंह और निखिल कुमार ने गोली मारकर घायल कर दिया था, जो अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है...