दरभंगा, अप्रैल 5 -- बेनीपुर। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत मामले में केस दर्ज किया गया। मृतक के चचेरे भाई आदर्श झा के बयान पर ट्रैफिक थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। बहेड़ा थाना क्षेत्र के अधलोआम गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत शुक्रवार की देर शाम हो गई। नवादा निवासी 26 वर्षीय रामकिशोर झा महथौड़ चौक से अपने घर नवादा आ रहा था। इसी बीच अधलोआम के पास कोई वाहन चालक ठोकर मारकर फरार हो गया, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। बहेड़ा थाने के प्रभारी एसएचओ सह प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया। चचेरे भाई आदर्श झा का बयान ले लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...