संभल, मार्च 7 -- थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बालकानपुर में युवक बॉबी की निर्मम हत्या के बाद दूसरे दिन शनिवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। जहां एक ओर गांव की गलियां सूनी रहीं, वहीं मृतक के घर पर मातम छाया रहा। पुलिस ने फरार आरोपियों के घर पर ताले डाल दिए हैं और उनकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की धरपकड़ तेज कर दी। शनिवार को मृतक बॉबी पुत्र रायसिंह के घर पर लोगों की भीड़ लगी रही। मां मक्को देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि बॉबी शुक्रवार शाम करीब चार बजे गांव रीठ स्थित भट्टे से काम करके घर आया था। कुछ देर बाद वह घर के पास पेड़ के नीचे बैठ गया, जहां आरोपी जसराज से उसकी हंसी-मजाक हो रही थी। शाम करीब छह बजे जब बॉबी खाना खाने बैठा तो जसराज घर प...