सोनभद्र, जनवरी 7 -- सोनभद्र। केनरा बैंक की राबर्ट्सगंज शाखा में मंगलवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के आश्रित को दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। शाखा प्रबंधक आरिफ अब्बास और सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने मृतक के पिता सीताराम को दो लाख रुपये का चेक सौंपा। बताया गया कि सिद्धिकला क्षेत्र के भदोही गांव निवासी रविन्द्र का 30 सितंबर को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान चार अक्टूबर को उनकी मृत्यु हो गई थी। रविन्द्र ने करीब चार वर्ष पूर्व बैंक मित्र शक्ति पाल के माध्यम से मात्र 436 रुपये का वार्षिक प्रीमियम जमा कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया था। इस मौके पर सहायक प्रबंधक धर्मवीर सिंह, लोन अधिकारी जितेंद्र यादव, पवन कुमार गुप्ता, बै...