आरा, दिसम्बर 11 -- चरपोखरी। एक संवाददाता जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव निवासी मृतक काशी पासवान के परिजनों से गुरुवार को लोजपा (आर) का शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान के नेतृत्व में मिलकर ढांढस बंधाया। मृतक के पिता डिग्री पासवान और उनकी पत्नी कांति देवी से घटना की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने उन्हें विश्वास दिलाया कि दोषी चाहे कोई भी हो, पुलिस प्रशासन सख्त से सख्त सजा दिलाएगी। जिलाध्यक्ष ने घटना की पूरी जानकारी अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, प्रदेश प्रभारी अरुण भारती और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को भी दी। राजेश्वर पासवान ने पुलिस प्रशासन से हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। शिष्टमंडल में प्रदेश सचिव सुरेंद्र आजाद, मनोज पासवान, चरपोखरी प्रखंड अध्यक्ष रंजीत पास...