जौनपुर, मार्च 21 -- खुटहन। शाहपुर सानी गांव निवासी युवक की बदलापुर क्षेत्र के बड़ेरी गांव में पेड़ की डाल सिर पर गिरने से हुई मौत के मामले में शनिवार को एसडीएम बदलापुर योगिता सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। मृतक सुजीत निषाद की पत्नी पूनम देवी, माता सोनवर्षा, पुत्रियां रागिनी और चांदनी व पुत्र रवी और आदित्य का करुण क्रंदन देख एसडीएम भी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ा है। पात्रता के अनुसार हर सरकारी योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.