संभल, फरवरी 18 -- कोतवाली क्षेत्र के गुलडेहरा रोड निवासी मोनू पुत्र धीरज सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मंगलवार को परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोनू की शुक्रवार रात मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके चलते बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों ने कोतवाली में तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उनका आरोप है कि अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मंगलवार को मृतक की पत्नी आरती, भाई सोनू और अन्य परिजन कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अनुज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.