गढ़वा, अप्रैल 30 -- केतार। केतार बाजार स्थित हरिजन मोहल्ला निवासी छटाकी राम की पत्नी की मौत की सूचना पर पहुंचे समाजसेवी प्रमोद कुमार मेहता ने परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही उनके श्राद्ध कार्य के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों की आर्थिक स्थिति खराब है। इसलिए उन्हें श्राद्ध के लिए मदद किया गया। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आगे भी मदद किया जाएगा। मौके पर युवा नेता मदन पटेल, महावीर राम, दीरगज राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मंदिर यज्ञ समिति ने बढ़ाया गरीब बेटी की शादी में मदद का हाथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...