दरभंगा, अप्रैल 5 -- दरभंगा। भाकपा (माले) सदस्य पौराम निवासी विजय कुमार झा की हत्या पर पार्टी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि विजय की हत्या पार्टी के लिए गहरी क्षति है। श्री यादव ने बताया कि भाकपा माले नेताओं की टीम ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हत्यारे को स्पीडी ट्रायल चलाकर सख्त सजा दिलाई जाए। साथ ही विजय के परिजन को 20 लाख मुआवजा और कानूनी सुरक्षा देने की मांग राज्य सरकार से की। मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव विश्वनाथ पासवान, जिला कमेटी सदस्य जमालुद्दीन, संतोष यादव, अशोक पासवान व राम प्रसाद महतो आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...