सहरसा, अप्रैल 7 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा जनपद प्रयागराज तहसील सोराव के चंदापुर में आदर्श कोल्ड स्टोरेज के दीवाल गिरने के परिणामस्वरूप दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों सलखुआ निवासी ज्योतिष कुमार, सनोज चौधरी उर्फ विलट चौधरी, मसिंदर सादा से संबंधित आश्रित मृतक की पत्नी रीता देवी, मुन्नी देवी व मृतक की माता फुलों देवी को मुख्यमंत्री राहत कोष अंतर्गत अनुमोदित अनुग्रह अनुदान की भुगतेय राशि चेक प्रत्येक आश्रित परिवार को दो दो लाख का चेक के माध्यम से प्रदान की गई।जिलाधिकारी द्वारा मृतक के आश्रित परिवारों से संवेदना व्यक्त की गई एवं नियमानुसार सहायता के प्रति वचनबद्धता व्यक्त की गई ।सलखुआ अंचलाधिकारी सलखुआ को आश्रित परिवारों को तात्कालिक सहायता के रूप में पर्चा देने के लिए निर्देशित किया गया है।इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपद...