रांची, मार्च 31 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो के मुड़कट्टी निवासी चम्पा उरांव और सोसना उरांव की दो दिनों पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी l इसकी सूचना मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को दी गई l मंत्री और पूर्व मंत्री के निर्देश पर मंगलवार को बेड़ो के उप प्रमुख सह मंत्री प्रतिनिधि मुदस्सिर हक मुड़कट्टी गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद की। मौके पर दोनों ने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ हैं। वहीं मौके पर कांग्रेस कमेटी के पवन लकड़ा, सुधीर मिंज, कयूम अंसारी, आयता उरांव, पुनई उरांव इस्लाम अंसारी और अजीत खेस आदि मौजूद थे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...