चंदौली, जुलाई 13 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर पूर्वी बाजार में बीते शुक्रवार की मध्य रात्रि काली मंदिर को ध्वस्त करने के दौरान नई डांडी निवासी एपको कंपनी के कर्मचारी बलदेव उर्फ झिंगुरी यादव की मौत हो गई थी। इस दौरान रविवार को नई डांडी गांव स्थित मृतक बलदेव यादव उर्फ झिंगुरी के परिवार से एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शासन की ओर से मिलने वाले आर्थिक सहायता और अन्य योजनाओं की जानकारी दी। दुलहीपुर क्षेत्र के नई डांडी गांव निवासी 57 वर्षीय बलदेव यादव उर्फ झिंगुरी यादव पिछले चार वर्षों से पड़ाव-पीडीडीयू नगर सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था एपको में कार्यरत थे। वही पीडीडीयू जंक्शन के वीआई गेट के समीप स्थित प्राचीन काली मंदिर सड़क चौड़ीकरण के दौरान हटा देने के बाद बी...