चंदौली, मई 4 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गजधरा गांव में मारपीट की गंभीर घटना में घायल हुए 52 वर्षीय कोमल तिवारी की बीते शनिवार को इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई में जुटी है।
मामले का विवरण मृतक कोमल तिवारी के पुत्र जागेश्वर तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते गुरुवार की शाम करीब पांच बजे गांव निवासी दो लोग पिता को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि इसके बाद उक्त व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोमल तिवारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.