बस्ती, दिसम्बर 10 -- बस्ती। विकास खंड कुदरहा की ग्राम पंचायत बगही में मनरेगा से जुड़े गंभीर अनियमितता के मामले का खुलासा होने के बाद बीडीओ ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में मृत व्यक्ति के नाम पर मनरेगा जॉबकार्ड जारी कर कई वर्षों तक मजदूरी भुगतान कराए जाने की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद ग्राम पंचायत बगही की ग्राम रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ग्राम पंचायत बगही निवासी दुखी की मौत चार दिसंबर 2001 को हो गई थी। इसके बावजूद उनके नाम पर वर्ष 2019 में मनरेगा जॉबकार्ड बना। संयुक्त जांच टीम ने बताया कि उनके नाम पर मनरेगा मजदूरी का भुगतान होता रहा। जांच रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021-22 में 28 मानव दिवस के आधार पर 5712 रुपये, वर्ष 2022-23 में 84 मानव दिवस पर 17,892 रुपये, वर्ष 2023-24 में 93 मानव दिवस पर 21,390 रुपये ...