अररिया, मार्च 19 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया आरएस थाना क्षेत्र के धामा पंचायत के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय मो सऊद आलम की सड़क हादसे में मौत क बाद घरों में दूसरे दिन भी कोहराम मचा रहा। परिजनों ने बताया कि सउद बेंगलुरु में साड़ी में जड़ी लगाने का काम करता था। ईद के मौके पर सोमवार को ही वह घर आया था। बताया गया कि मंगलवार को मां सफातुन और तीन साल के बेटे सयान के साथ बहन के घर ईद का संदेश लेकर झमटा जा रहा था। इसी दौरान हड़िया चौक स्थित कटिंग के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गयी। घर में ईद की खुशियां मातम में बदल गई। ट्रक संख्या एचआर 38एसी 5561 के धक्के से बाइक सवार युवक की हुई मौत से भड़के ग्रामीणों द्वारा किये सड़क जाम को चार घंटे बाद हटाया गया।अधिकारियों के समझाने और मुआवजा सहित सरकारी सुविधाएं मुहैया कराए जाने के बाद आक्रोशित लोग श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.