मृतक के खाते से भुगतान के नाम पर मांगी रिश्वत
बरेली, मई 16 -- शेरगढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी खेमपाल ने शुक्रवार को डीएम को शिकायती पत्र दिया। खेमपाल ने बताया कि उनकी मां रेवती की 3 जनवरी 2025 को मृत्यु हो गई थी। मृतका के बैंक खाते में लगभग 45 हजार रुपये जमा हैं, जिन्हें निकलवाने के लिए उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेज और वारिसान फाइल फरवरी 2026 में बैंक में जमा कर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीसियों चक्कर लगवाने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। बैंक के एक कर्मी ने उनसे भुगतान के बदले में 19 हजार रुपये की मांग की है। इसमें से दस हजार रुपये वो दे भी चुके हैं। खेमपाल ने बताया कि वह कैंसर की जांच और दवा के लिए मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, तब भी उनसे बाकी नौ हजार रुपये देने का दबाव बनाया गया। बैंक कर्मचारियों ने उनसे एक प्रार्थना पत्र पर यह लिखवाकर हस्ताक्षर भी करा लिए कि खाते का पैसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.