सिद्धार्थ, जुलाई 20 -- घोसियारी बाजार। खेसरहा थाना क्षेत्र के बिरापतजोत गांव में शुक्रवार शाम राजेश (26) पुत्र राम बृक्ष का शव घर के खपरैल मकान में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। मामले में युवक की मां रामरती ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बेटे की पत्नी समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक की मां की ओर से तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...