कौशाम्बी, फरवरी 27 -- मंझनपुर। फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सुदीन की अडार गांव की रहने वाली संगीता देवी ने बताया कि उसका बेटा हिमांशु यादव 25 फरवरी को पड़ोसी सचिन यादव के साथ बाइक लेकर किसी काम से कड़ा के दरियापुर जीता गया था। रात को लौटते वक्त कड़ा इलाके में दौलतपुर मोड़ के पास पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। पीड़िता के अनुसार हादसे में गंभीर रूप से जख्मी उसके बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि, साथ रहे सचिन का एसआरएन प्रयागराज में इलाज चल रहा है। मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.