गिरडीह, फरवरी 10 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के सोनरे गांव के युवक 25 वर्षीय लखन राय की सड़क दुघर्टना में हुई मृत्यु के चार महीने के अंदर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपए की सहायता राशि उसकी पत्नी पूजा देवी को दी गई। घसकरीडीह आजीविका महिला संकुल संगठन के द्वारा मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर विधवा महिला को उक्त बीमा की सहयोग राशि सुपुर्द की गई। कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा मछली शाखा के प्रबंधक अमित शैलेश सोरेन, जेएसएलपीएस के बीपीएम प्रमोद कुमार झा, संजय कुमार साव, रबिंसन हांसदा, पुष्पा तिर्की, नंदनी कुमारी, टिकंटी देवी, पानो हांसदा, सरिता देवी आदि लोगों ने उन्हें दो लाख रुपए का डम्मी चेक देकर पीएम जेजेबीवाई योजना से होने वाले लाभ की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। बता दें कि 28 अक्टूबर 2025 को जमुआ के रेम्बा मोड़ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.