मथुरा, फरवरी 16 -- छाता तहसील में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक वर्ष तीन माह पूर्व दिवंगत कर्मचारी की आश्रित पत्नी को नियुक्ति प्रदान की गई। बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदौरी में सेवक पद पर कार्यरत ललित अरोड़ा का लगभग 15 माह पूर्व निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से उनकी आश्रित पत्नी उषा अरोड़ा मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति के लिए प्रयासरत थीं। मामले की जानकारी कुलवंत सिंह, एआरपी ब्लॉक छाता एवं मंडलीय महामंत्री भगवान सिंह को दी गई। इसके बाद कुलवंत सिंह द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र त्रिपाठी एवं रतन कीर्ति, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा के संज्ञान में प्रकरण लाया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले को प्राथमिकता से लेते हुए मात्र छह दिवस के भीतर नियुक्ति आदेश जारी कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.