मऊ, मई 31 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोलबन गांव में दो दिन पूर्व रंजिश को लेकर किसान रामजन्म राजभर की सरेआम गोली मारकर हुई हत्या के बाद शनिवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाये। यह भी पढ़ें- अखिलेश ने अभिषेक बनर्जी पर हमले पर भाजपा को घेरापरिजनों को आश्वासन कैबिनेट मंत्री ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार को सरकार की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। साथ ही साथ उन्होंने हत्याकांड मामले में समाजवादी पार्टी के ऊपर जमकर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि हत्याकांड के दोषी दबंग किस्म के हैं।समाजवादी पार्टी पर आरोप उन्होंने हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी के ऊपर जमकर निशाना साधा। साथ ही साथ कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने आरोप लगाया कि कुछ द...