मैनपुरी, फरवरी 21 -- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत तहसील सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम ने सड़क दुर्घटना में हुई मौत में मृतक की पत्नी को 5 लाख रुपये का चेक देकर आर्थिक सहायता प्रदान की। एसडीएम नीरज द्विवेदी ने बताया कि बीते 25 जून 2025 को ग्राम दहीपगार निवासी श्रीकांत सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन विवाहित पुत्रियों व दो पुत्र को छोड़ गया था। मृतक की पत्नी सुनीता को पांच लाख रुपये का चेक प्रदान करते हुए एसडीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत यह सहायता प्रदान की जा रही है। योजना का उद्देश्य कृषक परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवनयापन में सहयोग देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.