बांका, दिसम्बर 27 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झिकुलियां गांव में मृतक सुबोध प्रसाद सिंह का शव पहुंचते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। पिता रविंद्र प्रसाद सिंह और मां नीलम देवी का तो रोकर बुरा हाल है। पत्नी अर्चना देवी रोते रोते बेसुध हो गई है। दोनों पुत्र 10 वर्षीय अंकित कुमार और 7 वर्षीय अंशु कुमार पिता ई शव से लिपट कर पापा पापा कहां चल्लो गेलहो पापा करके तो रहा है। इस परिवार को ढाढस बंधाने वाले पड़ोसियों के भी आंखें नम हो गई है। मुहल्ले में किसी घर में गम और शोक के मारे चूल्हे नहीं जले हैं। पड़ोसी पूर्व पंचायत समिति सदस्या मीना देवी और अरुण कुमार सिंह आदि ने बताया की सुबोध प्रसाद सिंह उर्फ गुड्डू प्रसाद सिंह बहुत ही गरीब और सीधे सादे इंसान थे। वे पहले गुजरात दिल्ली आदि में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। एक स...