भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र में घटित हत्याकांड में जब्त किया गया मृतक का मोबाइल मालखाने से गायब होने के मामले में कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए थानेदार के विरुद्ध क्रिमिनल मिसलेनियस का केस चलाने का आदेश दिया है। मृतक आशीष मिश्रा के भाई प्रीतम कुमार ने कोर्ट में आवेदन देकर थानेदार के विरुद्ध कार्रवाई का आग्रह किया था। प्रीतम के वकील महावीर तिवारी ने बताया कि पांच फरवरी 2022 को लोदीपुर थाना क्षेत्र में आशीष मिश्रा की हत्या हुई थी। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जांच के लिए जब्त किया था। उक्त मामले में अभियुक्त को सजा भी हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: चायनीज मांझे से घायल मामले में केस दर्ज करने का आदेश मृतक के भाई ने जब मोबाइल रिलीज कराने को लेकर कोर्ट में अर्जी दी तो कोर्ट ने मोबाइल रिलीज करने का आदेश ...