आगरा, जनवरी 31 -- आगरा रेल मंडल ने कर्मचारी हित में ऐतिहासिक एवं संवेदनशील पहल की। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 28 जनवरी को ऑन ड्यूटी कार्य करते समय संतोष कुमार, ट्रैकमेन, धौलपुर का आकस्मिक निधन हो गया था। दुखद घटना के बाद कार्मिक हित अनुभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक कर्मचारी के परिवार को 48 घंटे के भीतर सभी समापन भुगतान (सेटलमेंट) पूर्ण किए गए। इसके साथ ही पेंशन भुगतान एवं अन्य आवश्यक प्रपत्रों को वेलफेयर इंस्पेक्टर दिनेश मीना द्वारा मृतक कर्मचारी के गांव जलालपुर, जिला धौलपुर जाकर उनकी विधवा वंदना बघेला को व्यक्तिगत रूप से प्रदान किया गया। आगरा मंडल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी मृतक कर्मचारी के परिवार को इतनी शीघ्रता से सभी समापन भुगतान उपलब्ध कराए गए हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...