फतेहपुर, मई 8 -- फतेहपुर। खागा क्षेत्र के गांव दरियामऊ निवासी रावेन्द्र कुमार सोनकर ने शुक्रवार को एसडीएम खागा को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। जिसमें उसने बताया है कि मेरे पिता वृंदावन सोनकर कोटेदार थे। 13 अक्टूबर 1993 को राशन उठाने गल्लामंडी किशनपुर गए थे। तभी से वह लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। उस समय मैं नाबालिग था। बाद में पिता की राशन की दुकान संचालन करने के लिए अयोध्या प्रसाद साहू को दे दिया गया। जब बालिग हुआ तो मृतक आश्रित के आधार पर राशन की दुकान मुझे दी जानी चाहिए। जिससे अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...