लखनऊ, सितम्बर 3 -- उप्र. सहकारी गन्ना समिति संघ लि. के प्रबंध निदेशक सत्येंद्र सिंह ने जिला गन्ना सेवा प्राधिकरण सीतापुर के जूनियर सहायक विवेक कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। हजरतगंज एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि प्रबंध निदेशक सत्येंद्र ने तहरीर में बताया है कि जूनियर सहायक कल्पना सिंह की मृत्यु विभाग की सेवा में रहते हुए 21 दिसंबर 2024 में हो गई थी। स्व. कल्पना सिंह के बेटे गौरव सिंह ने 24 जुलाई 2026 को शिकायत की कि विवेक कुमार ने पावनाओं और मृतक आश्रित नियुक्ति के नाम पर अपने खाते में अलग-अलग तारीख में करीब दो लाख 60 हजार रुपये घूस लिए। इस मामले में गौरव सिंह ने गन्ना समिति के अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत की जांच आला अधिकारियों के निर्देश पर हुई। सत्येंद्र सिंह ने तहरीर में बत...