बागपत, अप्रैल 2 -- बागपत। विभागों के अधिकांश कार्य अब ऑनलाइन हो गए है, इसके लिए अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को डिजिटल प्लेटफार्म पर कार्य करना पड़ रहा है। विभागों के बाबुओं के लिए कंप्यूटर पर टाइपिंग करना अनिवार्य किया है। जिले में 114 के करीब मृतक आश्रित ऐसे ही बाबूओं का कंप्यूटर पर टेस्ट लिया गया था, लेकिन इनमें से 72 फेल हो गए थे और 72 पास हो गए थे। फेल होने वाले बाबुओं को अब हर हाल में कंप्यूटर पर टाइपिंग करना जरूरी है। शासन ने अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग करके आदेश जारी किए गए है कि कंप्यूटर टाइपिंग में फेल होने वाले बाबूओं का हर हाल में कंप्यूटर को सीखना पड़ेगा। दोबारा टेस्ट में फेल हुए तो बाबू से हटाकर चतुर्थ श्रेणी में नियुक्ति कर दी जाएगी। इससे कर्मचारियों में अब हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...