कौशाम्बी, फरवरी 3 -- पंचायती राज विभाग में तैनात सफाई कर्मचारी दिनेश चंद्र का आकस्मिक निधन हो गया था। इस पर उसकी पत्नी रूपा देवी को वैध आश्रित पाए जाने पर डीपीआरओ ने मंगलवार को मृतक आश्रित अंतर्गत सफाई कर्मी के पद पर तैनाती दे दी है। ग्राम पंतरवा तालाब बम्हरौली निवासी सफाई कर्मचारी दिनेश चंद्र की मौत हो जाने के बाद उसकी पत्नी रूपा देवी मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति पाने के लिए प्रयासरत रही। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने उसका आवेदन मिलने के बाद वैधता की जांच कराई। वैध मृतक आश्रित पाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को कार्यालय बुलाकर विभागीय नियमानुसार नियुक्ति पत्र सौंप दिया। इतना ही नहीं उन्होंने निर्देशित किया कि आवंटित ग्रामसभा में विभागीय नियमानुसार प्रतिदिन सेवा देना सुनिश्चित करें। अनियमितता बरतने पर नियुक्ति बगैर किसी सूचना के निरस्त भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.