कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने पोस्टमार्टम हाउस तथा ग्राम पंसौर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। डीएम-एसपी ने कहा कि प्रशासन इस कठिन समय में प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से खड़ा है। अधिकारियों ने परिजनों से कहा कि वे उन्हें अपना भाई समझें, किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल अवगत कराएं। बताया कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और दैवीय आपदा मद से प्रत्येक मृतक के परिजन को कुल आठ लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह भी पढ़ें- आश्रितों के खाते में पहुंचे आठ-आठ लाख रुपये पात्र प्रभावित परिवा...