कन्नौज, मई 17 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना पुलिस ने मृतक 8 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खाकों को नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे के अनुसार जिन हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की मृत्यु हो चुकी थी, उनके एचएस खाके नष्ट करने के लिए नियमानुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय को पत्राचार भेजा गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के आदेश पर क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार की मौजूदगी और निगरानी में थाना में एचएस खाके नष्ट किए गए। नष्ट किए गए हिस्ट्रीशीटरों में राजू पुत्र रामसनेही निवासी बहवलपुर, रंधीर पुत्र भगवंत सिंह निवासी मेरापुर गढय़िा, बबलू नट निवासी नगला मोहन, मुकेश कुमार गुप्ता निवासी घिलोई, मन्नी कंजड़ निवासी गिहार कॉलोनी, प्रीतम नाई न...