भागलपुर, जनवरी 3 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चर्चित अभिषेक हत्याकांड के मुख्य आरोपित राधे मंडल को जल्द पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है। पुलिस को मृतक अभिषेक को तीन टुकड़े में काटने वाले हेक्सा ब्लेड को किससे खरीदा गया था उसकी भी पहचान करनी है। उसका मोबाइल भी पुलिस को हाथ नहीं लगा है। इन सामान की बरामदगी के लिए पुलिस राधे को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। घटना को अंजाम देने वाले राधे, आयुष और ऋतिक ने पुलिस को बताया था कि हेक्सा ब्लेड और मोबाइल दोनों शाहपुर पुलिया के आसपास ही गंगा ढाब में फेंके थे। पुलिस ने सिर और पैर को ढूंढ़ने के लिए दो दिन तक उस ढाब में जाल और गोताखोर से ढूंढ़वाया था। सिर और पैर तो मिल गया, लेकिन हेक्सा ब्लेड और मोबाइल अब तक बरामद नहीं हुआ। अभिषेक के मोबाइल में मामा संतोष और उसकी गर्लफ्रेंड की कई तस्वीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.